ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / bihar / मुंगेर पुलिस जरूरतमंदों को दे रही सूखा राशन, SP लिपि सिंह बोली- लॉकडाउन...

मुंगेर पुलिस जरूरतमंदों को दे रही सूखा राशन, SP लिपि सिंह बोली- लॉकडाउन में कोई नहीं रहेगा भूखा

08-Apr-2020 07:39 PM

By saif ali

MUNGER : कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए जारी लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को देखते हुए मुंगेर पुलिस ने बड़े पैमाने पर राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन चलाया। जिले भर में 2500 राशन के पैकेटों का वितरण विभिन्न थानों में किया गया।एसपी लिपि सिंह की अगुवाई में पहले से ही फूड पैकेट वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इसके अलावा सूखा राशन का भी वितरण किया गया।


बुधवार को जिले में एक साथ कई थानों में सूखा राशन वितरण हेतु शिविर लगाया गया गया। हर थाना क्षेत्र में चिन्हित किए गए दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा ठेला चालकों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। जमालपुर, मुफस्सिल, कासिम बाजार, पूरबसराय, बासुदेवपुर, कोतवाली, बरियारपुर, हवेली खड़गपुर, धरहरा थाना क्षेत्रों में सूखा राशन का वितरण किया गया। सूखा राशन के पैकेट में चावल, दाल, आटा, आलू, नमक, प्याज, सरसों तेल, बिस्किट जैसे जरूरी सामान रखे गए है। हर परिवार के लिए 3 से 5 दिनों का राशन उपलब्ध कराया गया है।


एसपी लिपि सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के कारण रिक्शा ठेला चालकों और दिहाड़ी मजदूरों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि रोजमर्रा की आमदनी प्रभावित हुई है।लॉक डाउन के कारण समाज के जो तबके परेशानी का सामना कर रहे थे, उनको मदद पहुंचाने की एक छोटी कोशिश मुंगेर पुलिस द्वारा की गई है तथा इनके बीच आवश्यक सामानों का वितरण किया गया है।जमालपुर, कोतवाली, कासिम बाजार, पूरबसराय, वासुदेवपुर, मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में निवास करने वाले दैनिक मजदूरों, दिहाड़ी मजदूरों, कामगारों और रिक्शा ठेला चालकों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया।  लिपि सिंह ने खुद नंदकुमार उच्च विद्यालय में लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण किया।


मुंगेर पुलिस द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के तहत मिशन मोड में इस कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। सारे लोगों की परेशानियां को देखते हुए यथासंभव पुलिस लोगों की मदद के लिए तत्पर है। इसी सेवा भावना के तहत कुछ इलाकों का सैनिटाइजेशन, फूड पैकेट्स का वितरण, जरूरतमंद लोगों तक दवाइयों की पहुंच जैसे कार्य किए गए हैं। एसपी लिपि सिंह ने शहर के सभी सक्षम लोगों से आपदा की इस घड़ी में खुलकर आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है जो कि काफी सराहनीय है। उन्होंने संकट की घड़ी में आगे आने वाले लोगों को धन्यवाद और शुभकामनाएं भी दी हैं।