अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
09-Oct-2025 02:31 PM
By First Bihar
munger: मुंगेर में विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे सघन सर्च अभियान के तहत पुलिस ने लड़यांटांड़ थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में संचालित अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से देशी शराब के धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया है। शराबबंदी कानून का मजाक बनाते हुए धंधेबाज जंगली क्षेत्र में अवैध देशी शराब बना रहे थे और उसे जगह-जगह पहुंचाते थे।
मुंगेर में पुलिस लगातार एक्शन में दिख रही है । चाहे हथियार निर्माण के खिलाफ हो या अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस हर मोर्चा पे इन पे अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है । ताजा मामला में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जब पुलिस के द्वारा लड़यांटांड़ थाना क्षेत्र जंगली इलाके में सर्च अभियान चला रही थी तभी पुलिस को वहां अवैध महुआ शराब की भट्टियों संचालित होने की सूचना मिली ।
जब पुलिस वहां पहुंची तो पाया कि वहां 8 भट्ठियां शराब निर्माण में लगी हुई है । जिसके बाद पुलिस के द्वारा वहां अवैध देशी महुआ शराब की 08 भट्टी को विनष्ट किया गया , जिसमें करीब 8000 लीटर फूला हुआ जावा महुआ विनष्ट हुआ। साथ ही 200 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त किया गया। हालांकि जंगली इलाके का फायद उठाते हुए शराब निर्माता भागने में सफल रहे जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध देशी शराब के धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट