ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / munger-news / मुंगेर में हर्ष फायरिंग पर प्रशासन की सख्ती, 3 लोगों का हथियार लाइसेंस...

मुंगेर में हर्ष फायरिंग पर प्रशासन की सख्ती, 3 लोगों का हथियार लाइसेंस रद्द, एक के खिलाफ अनुशंसा

मुंगेर में हर्ष फायरिंग करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। तीन लोगों का हथियार लाइसेंस रद्द किया गया, जबकि एक के खिलाफ अनुशंसा की गई है। डीएम ने कहा, हर्ष फायरिंग करने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई।

21-Oct-2025 06:01 PM

By First Bihar

MUNGER: हर्ष फायरिंग करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। 3 लोगों का हथियार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वही एक के खिलाफ अनुशंसा की गयी है। वही कई आर्म्स का लाइसेंस रखने वालों को नोटिस भी भेजा गया है। यह पूछा गया है कि अभी तक हथियार के लाइसेंस का रिन्यूअल क्यों नहीं करवाया। 


मुंगेर जिला प्रशासन ने हर्ष फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्र धारकों को अब अपने हथियार से हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ सकता है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर तीन शस्त्रधारियों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई है, जबकि एक अन्य के खिलाफ अनुशंसा की गई है ।


मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि 27 सितम्बर 2025 को महम्मदपुर फरदा में तीन व्यक्तियों द्वारा अनुज्ञप्तिधारी शस्त्र से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने उनके हथियार और कारतूस जब्त कर लिए थे तथा अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा की थी। प्रशासनिक आदेश के तहत जिनकी अनुज्ञप्ति रद्द की गई है, उनमें मो. जमाल मल्लि , मो. नेहाल मल्लिक और मो. मल्लिक मोकिम शामिल हैं। तीनों महम्मदपुर फरदा के रहने वाले हैं। वहीं गढ़ीरामपुर निवासी सुलतान कुमार की अनुज्ञप्ति रद्द करने के लिए अनुशंसा जिला दंडाधिकारी, रामबान (जम्मू-कश्मीर) को भेजी गई है, क्योंकि उनकी अनुज्ञप्ति वहीं से जारी हुई थी।


डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने साफ कहा कि जिले में अब किसी भी अनुज्ञप्तिधारी द्वारा हर्ष फायरिंग या हथियार के दुरुपयोग पर तत्काल अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों से परहेज करें, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ  ही जिला के कई आर्म्स लाइसेंस धारियों को नोटिस भी भेजा गया कि उन्होंने अभी तक अपने हथियार के लाइसेंस को नवीनीकरण क्यों नहीं करवाया। news image