ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / bihar / munger-news / जन सुराज को बड़ा झटका: पीके का साथ छोड़ ओवैसी की पार्टी से...

जन सुराज को बड़ा झटका: पीके का साथ छोड़ ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन

जन सुराज को बिहार चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन ने पार्टी छोड़ ओवैसी की AIMIM से जुड़ने का फैसला किया है। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पीके का साथ छोड़ा और मुंगेर से AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

13-Oct-2025 10:18 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन ने जन सुराज छोड़ दिया है। हैरानी की बात है कि प्रशांत किशोर के साथ वो पटना में आयोजित पीसी में बैठे हुए थे और अचानक उन्होंने यह फैसला ले लिया। वो मुंगेर से टिकट चाहते थे लेकिन जब जन सुराज ने टिकट नहीं दिया तब उन्होंने पीके का साथ छोड़ दिया। अब वे ओवैसी की पार्टी AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 


बिहार के पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन ने जन सुराज पार्टी को अलविदा कह दिया है। अब वे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के टिकट पर मुंगेर से चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि हसन मुंगेर से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन टिकट नहीं मिलने से वे नाराज थे। जिसके बाद उन्होने जन सुराज को छोड़ दिया। हैरानी की बात ये कि सोमवार को जन सुराज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे प्रशांत किशोर के साथ बैठे दिखे थे।


पहले जन सुराज ने 51 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी और आज सोमवार को जन सुराज ने 65 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जब जारी कर रही थी तब मोनाजिर हसन प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही प्रशांत किशोर के साथ मौजूद थे। उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के बाद पटना स्थित शेखपुरा हाउस परिसर में कई दावेदारों ने टिकट को लेकर खूब हंगामा भी मचाया। टिकट वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। बता दें 4 बार मुंगेर से विधायक रह चुके मोनाजिर हसन 2009 में बेगूयराय से सांसद बने थे। राबड़ी-नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुके हैं। 


news image