ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / munger-news / Bihar Teacher News: बिहार में अब नहीं चलेगी शिक्षकों की चालाकी, ACS सिद्धार्थ...

Bihar Teacher News: बिहार में अब नहीं चलेगी शिक्षकों की चालाकी, ACS सिद्धार्थ ने कर दी बड़ी व्यवस्था

Bihar Teacher News: बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की फर्जी हाजिरी का खेल अब जल्द ही खत्म होने वाला है. अब शिक्षा विभाग एक्शन मोड़ में है. जानें...

05-May-2025 02:31 PM

By First Bihar

Bihar Teacher News: बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की फर्जी हाजिरी का खेल अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मुंगेर सहित कई जिलों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ. एस. सिद्धार्थ ने फर्जी उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 


जानकारी के मुताबिक, हाल ही में मुंगेर जिले में एक शिक्षक की फर्जी हाजिरी का मामला उजागर हुआ था। आरोप था कि संबंधित शिक्षक स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होते थे, लेकिन उनकी उपस्थिति प्रतिदिन दर्ज हो रही थी। जांच के दौरान यह आरोप सही पाया गया। इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया। इन घटनाओं को देखते हुए बेतिया (पश्चिम चंपारण) जिले में शिक्षकों की ई-मोबाइल उपस्थिति की गहन जांच के लिए एक जिलास्तरीय ई-मोबाइल उपस्थिति अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है।


इस कोषांग में कई अधिकारी शामिल किए गए हैं, राजेश कुमार पांडेय, अधीक्षक, जिला शिक्षा कार्यालय, अरुण कुमार अकेला, सहायक कंप्यूटर प्रोग्राम, जितेन्द्र सिन्हा, कार्यक्रम सहायक, प्रकाश कुमार, कार्यपालक सहायक इस टीम को जनवरी 2025 से सभी शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। बिहार सरकार की इस नई पहल से सरकारी स्कूलों में अनुशासन की स्थिति सुधरने की उम्मीद है। यह कदम न केवल शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी बढ़ाएगा।


दरअसल, शिक्षा विभाग लगातार धोखाधड़ी को रोकने के लिए नए-नए तरीके लाता है। इसी क्रम में ई-शिक्षाकोष ऐप को भी अपडेट किया गया है। इसके बावजूद भी शिक्षकों ने फर्जी उपस्थिति बनाने का तरीका ढूंढ लिया। शिकायत मिलने के बाद जांच की गई तो असंतोषजनक जवाब पाया गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग एक्शन मोड़ में आ गई है और अब विभाग ने ऐसे शिक्षकों पर नजर रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया है।