सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
13-May-2025 01:40 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है। जहाँ, नहाने के दौरान गंगा जी में अधिक गहरे पानी में जाने के कारण अचानक मां सहित चार बच्चे लगे डूबने। मां और एक बेटी को तो वहां मौजूद स्थानीय नाविकों ने किसी तरह बचाया मगर तीन की मौत डूबने के कारण हो गई। काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव को गोताखोरों ने निकाला बाहर है।
डूबने वाले सभी अपने सगे भाई-बहन थे। जो कि शादी में शामिल होने दिल्ली से मुंगेर आए थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली में काम करने वाले संजय यादव अपनी पत्नी रेणु देवी, दो बेटी और दो बेटे क्रमशः 20 वर्षीय सालू कुमारी, 18 वर्षीय मांडवी कुमारी, 16 वर्षीय हर्ष कुमार और 12 वर्षीय अमन कुमार के साथ मुंगेर अपने घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक 5 मई को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
शादी के संपन्न होने के बाद आज वे अपने घर में भाई फोटो यादव के परिवार के साथ मिल गोसाईं पूजन की तैयारी कर रहे थे। उसी क्रम में दोनो भाई के परिवार वाले बरदह गंगा घाट में स्नान के लिए पहुंचे थे, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। जब रेणु देवी अपने चारों बेटे-बेटियों के साथ गंगा स्नान कर रही थी तभी गंगा में गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण गंगा में स्नान करते-करते आगे निकल गए और सभी अचानक डूबने लगे।
संयोग से गंगा के तट पर खड़े नाविक ने देखा कि कुछ लोग डूब रहे हैं तो नाव पर सवार होकर तुरंत उनके करीब आए और मां रेणु देवी और मंझली बेटी मांडवी कुमारी को किसी तरह बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। जबकि अन्य तीन भाई-बहन सालू कुमारी, हर्ष कुमार और अमन कुमार की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने ही इलाके में कोहराम मच गया।
स्थानीय गोताखोर घटनास्थल पर पहुंच डूबे हुए लोगों की तलाश में जुट गए। इधर गाँव में खबर फैलते ही लोगों की भीड़ भी गंगा घाट पर पहुंच गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लगभग दो घंटे के बाद तीनों के शव को बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, एडीओ सदर ने बताया कि मृतक के परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाला मुआवजा प्रदान कराया जाएगा।
मो. इम्तियाज की रिपोर्ट