सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
08-May-2025 06:43 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब निर्माण का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगटा थाना क्षेत्र के सघन जंगलों में चल रही अवैध देशी शराब निर्माण की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गंगटा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर दो अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 18,500 किलोग्राम महुआ जावा, 550 लीटर तैयार देशी महुआ शराब, एक मोटरसाइकिल, एक टुल्लू पंप और शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए गए।
दरअसल, शराब और महुआ जावा की भारी मात्रा को जंगल से बाहर लाना बेहद कठिन था, इसलिए स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। बरामद सामग्री को जलाकर नष्ट किया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति दोबारा उसका दुरुपयोग न कर सके। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, जो अवैध शराब निर्माण में संलिप्त पाए गए। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व मुंगेर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गंगटा के जंगलों में चल रहे इस गोरखधंधे की सूचना हमें लंबे समय से मिल रही थी, जिस पर अब निर्णायक कार्रवाई की गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे और भी छापेमारी अभियान चलाए जाएंगे। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद, कई इलाकों में अवैध शराब का धंधा जारी है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।
रिपोर्ट - इम्तियाज खान