Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
10-Jan-2026 09:17 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के असरगंज थाना इलाके के जलालाबाद गांव में हुई सनसनीखेज घटना ने रामायण की शूर्पणखा की याद ताजा कर दी। जहां मामूली विवाद में तलवार से एक युवक का नाक काट दिया गया। शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहे चचेरे भाई को समझाने पहुंचे युवक पर तलवार से हमला किया गया। जिससे उसकी नाक का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा कट गया।
घायल की पहचान जलालाबाद गांव के चौधरी टोले निवासी अजय चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिय भागलपुर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक,अजय चौधरी के छोटे भाई नीरज चौधरी और उनके चचेरे भाई प्रदीप चौधरी के बीच किसी बात को लेकर दिन में कई बार विवाद हुआ था, जो बाद में शांत हो गया।
लेकिन देर शाम प्रदीप शराब के नशे में घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसे समझाने पहुंचे अजय पर प्रदीप ने तलवार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद महज हंसी-मजाक से शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट