Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
11-Mar-2026 05:02 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज अमर शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष और साहस हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी अमर शहीद जुब्बा सहनी को याद कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि इनके नाम पर राजनीति तो खूब की गई लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची है। आज भी उनके स्मारक तक पहुंचने के लिए सड़क जैसी सुविधा नहीं है।
उन्होंने कहा कि यहां की सत्ताधारी एनडीए सरकार के नेता 21 साल से सत्ता में रहने का दम्भ भरते हैं, लेकिन अमर शहीद का पैतृक गांव मुजफ्फरपुर का चैनपुर आज भी विकास की किरण पहुंचने का इंतजार कर रहा है। आज तक उस गाँव को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिल पाया है।
'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी के परिवार के लोग भी किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे हैं। उन्हें भी सरकार की उन नजरों का इंतजार है जिससे उनके और स्वतंत्रता सेनानी के इस पैतृक गाँव की किस्मत बदल सके। वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस गाँव में आकर लोगों द्वारा घोषणाएं नहीं की गईं। घोषणाएं खूब की गईं, लेकिन उन घोषणाओं को ज़मीन पर नहीं उतारा गया।