मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव
15-Mar-2026 08:05 PM
By First Bihar
DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज दरभंगा के बेनीपुर पहुंचे और यहां जफर इमाम साहब के आवास पर आयोजित भव्य इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार भी शामिल हुए। वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने रोजेदारों के साथ इफ्तार कर उन्हें रमजान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना संयम, प्रेम और सेवा का प्रतीक है और ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द एवं एकता मजबूत होती है।
इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और बरकत के लिए सामूहिक दुआ की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देशवासियों को यह संदेश देते हैं कि हम सभी एक साथ मिल बैठकर खाते हैं। इस आयोजन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं।
राजनीतिक सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हमारे महागठबंधन पास 41 वोट चाहिए और वह हैं। भाजपा एनडीए रगड़ा कर रही है। भाजपा संविधान को नहीं मानती है। उनके पास वोट नहीं हैं लेकिन पांच प्रत्याशी उतार दिए हैं। यहां भी वे ऐसी ही कोशिश करेंगे। लेकिन, उन्हें यह समझना चाहिए कि हर जगह उन्हें सफलता नहीं मिलती है। देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है। देश में चुनाव नेता के लिए नहीं, जनता के लिए होती है।
बिहार में पिछले चुनाव में जनता का पैसा खर्च कर एनडीए चुनाव जीत गई। अब पैसा सरकार के पास नहीं है। राज्य का विकास रुक गया। पहले जो दबंग रात के अंधेरे में पैसा देकर वोट खरीदकर करते थे, वह भाजपा दिन के उजाले में पैसा देकर वोट खरीद ली। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2029 में मोदी जी का विदाई तय है। वीआईपी प्रमुख ने रसोई गैस की किल्लत को लेकर भी सवाल उठाये।