Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?
05-Dec-2020 02:41 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : नवादा पहुंचे केंद्रीय मेंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है और बिहार में 15 साल के एनडीए के शासन काल में काफी विकास हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आने वाले समय में विकास की गति को और तेज किया जाएगा.
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहा है. विपक्ष मुद्दा विहिन है इसलिए किसान का मुद्दा उठा रहे हैं.बिहार की जनता ने तेजस्वी को बेरोजगार बना दिया है, इसलिए रोजगार की तालाश में किसानों का मुद्दा लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
जब यूपीए की सरकार थी और उस वक्त लालू यादव भी सरकार में थे तब उस समय किसानों के लिए एमएसपी नही बढ़ाया गया, किसानों के लिए कुछ नही किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए समर्पित है, छह साल के अंदर किसानों के लिए 40 से 70 फीसदी एमएसपी में बढ़ोतरी की गई. आज किसानों को आसानी से यूरिया मिलता है. किसान को छह हजार रुपये मिलते हैं. मोदी की सरकार में किसानों के साथ-साथ हर क्षेत्र में काफी विकास हुआ है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए,विपक्ष किसानों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है.