बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
21-Dec-2025 04:26 PM
By First Bihar
MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली प्रखंड अंतर्गत पंचायत छपरा बहास गांव के दुबे टोला वार्ड नंबर–1 में रविवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में ताहीर मियां का फूस का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि ताहीर मियां के घर बेटियों की शादी तय थी। शादी के लिए जुटाए गए कपड़े, गहने, बर्तन, फर्नीचर, नकद रुपये और जरूरी कागजात सहित वर्षों की जमा पूंजी आग की भेंट चढ़ गई। पल भर में परिवार की मेहनत और सपने राख में बदल गए।
आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं कि किसी के बस में नहीं था। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था।
घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। बेटियों की शादी को लेकर परिवार की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है।
वहीं अंचलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से आपदा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट