ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम

Home / bihar / मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या की साजिश नाकाम, छह अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या की साजिश नाकाम, छह अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव हत्याकांड के मुख्य वादी विजय यादव और उनके सहयोगी की हत्या की योजना बना रहे शूटर समेत छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, तीन मैगजीन और एक दर्जन कारतूस बरामद किए।

18-Nov-2025 03:24 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूर्व जिला परिषद सुरेश यादव हत्याकांड के मुख्य वादी उनके सगे भाई विजय यादव एवं उनके सहयोगी की हत्या करने की योजना बना रहे शूटर सहित आधा दर्जन अपराधियों को  गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से 9 एमएम के दो पिस्टल के साथ एक दर्जन कारतूस भी जब्त किया है। वहीं घटना के संबंध में सदर वन  डीएसपी दिलीप सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि एसटीएफ और डी आई ओ की टीम से गुप्त सूचना मिली थी की बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा कोठी भूतही माई स्थान के पास कुछ अपराधी एकत्रित हो कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। 


जिसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर वन, टू और अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर  छापेमारी करने का निर्देश दिया टीम द्वारा छापेमारी कर दो बाइक पर सवार तीन अपराधी को गिरफ्तार किया, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो पिस्टल तीन मैगजीन 12 गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।


उनके निशानदेही पर इसमें लाइनर की भूमिका निभाने श वाले तीन और लोगो को गिरफ्तार किया गया। जब पूछताछ की गई तो बताया सभी स्वर्गीय सुरेश यादव हत्या कांड से जुड़े दो लोगो की हत्या करने के लिए सुपारी दिया गया है। पूछताछ के दौरान बताया की यहीं का वह आदमी है जो दुबई में बैठा है। जो तीन लाख रुपये में हत्या करने का सुपारी दिया। शूटर के आने के बाद रियाज उसे हथियार उपलब्ध करवाया था, वहाँ से हथियार लेने के बाद घटना को अंजाम देने के फिराक में था लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे उठा लिया।