बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
09-Feb-2026 09:55 PM
By First Bihar
GAYAJEE: मोबाइल को यदि सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वो हमारे लिए कारगर साबित होता है, लेकिन यदि उसका दुरुपयोग करेंगे तो वह कही ना कही हमें ही नुकसान पहुंचाएंगा। यह सलाह कुछ युवकों को देना एक अधेड़ को महंगा पड़ गया। मोबाइल गेम खेलने से मना करने पर 6 युवकों ने पीट-पीटकर अधेड़ मजदूर की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हत्या की यह वारदात बिहार के गया जी जिले के मंगला गौरी इलाके की है। जहां गली में मोबाइल गेम खेलने से टोकने पर कुछ युवकों ने अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेरहमी से पिटाई करने के बाद आरोपियों अधेड़ को नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गये। मोबाइल गेम की लत में युवकों को इतना बड़ा कांड कर दिया। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतक की पहचान 56 वर्षीय मजदूर अर्जुन मांझी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर के पास गली में रात में करीब आधा दर्जन युवक रोज इकट्ठा होते थे और मोबाइल गेम खेला करते थे। इस दौरान सभी शोर मचाते और गाली-गलौज करते थे। यह इन लोगों की रोज की आदत हो गयी थी। आस पास में रहने वाले लोगों को इससे कितनी दिक्कत होती होगी इसका ख्याल तक ये नहीं रखते थे। रोज-रोज की किचकिच से तंग आकर 56 वर्षीय अर्जुन मांझी उन लड़कों के पास आए और कहने लगे कि तुम लोग यहां मोबाइल गेम रात में खेलते हो और गंदी-गंदी गालियां देते हो और शोर मचाते हो। यह सब बंद करो और यहां से जाओ।
इतना सुनते ही सभी युवकों ने अपना आपा खो दिया और लाठी-डंडे से अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। जब पिता को बचाने बेटा गया तो उसकी भी पिटाई कर दी गयी। इससे भी मन नहीं भरा तो अधेड़ को आरोपियों ने नाले में फेंक दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धड़ दबोचा, वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।