बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
06-Mar-2021 08:08 AM
KAIMUR : कैमूर जिले के चांद प्रखंड के बियुरि गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा कि बीयूरि गांव में मिट्टी के मकान के पास रामअवतार राम की 27 साल की पत्नी कंचन देवी अपने 6 साल के बेटे सत्यम और 3 साल की बेटी शिवानी के साथ खड़ी थी तभी अचानक मिट्टी का दीवार उन्हीं लोगों के ऊपर गिर पड़ा. जिसके नीचे आने से तीनों दब गये.
जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिली सभी तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों दबे लोगों को निकालने में जुट गए. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक महिला कंचन देवी प्रेगनेंट थी. इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
हादसे के बाद ग्रामीणों ने सरकार से परिवार के सहायता के लिए मुआवजा की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि यदि मिट्टी की दीवाल नहीं होती तो आज तीनों जिंदा होते.