बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
02-Aug-2025 02:01 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के पुर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दो किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की है। घटना लगभग 20 दिन पहले की बताई जा रही है। आरोपियों ने शहर के एक नवनिर्मित मकान में घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता का वीडियो भी अपने कैमरे में कैद कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक, तीन ओरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो की पहचान झरौखर थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी सन्नी सिंह और एक नाबालिग के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी की पहचान स्थानीय बाजार निवासी एक अन्य नाबालिग के रूप में की गई है। छौड़ादानो अंचल इंस्पेक्टर के अनुसार, घटना 12 जुलाई को एक आरोपी नाबालिग के नवनिर्मित मकान में हुई थी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात पीड़िता के मोबाइल पर वीडियो आने के बाद उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं, शुक्रवार सुबह पीड़िता के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिले से आई एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। साथ ही घटना के दिन पीड़िता द्वारा पहने गए वस्त्र भी बरामद कर जांच के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस अब पीड़ित नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई में जुटी है।
पूर्वी चम्पारण से सोहराब की आलम रिपोर्ट