मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
04-Aug-2021 07:53 AM
PATNA : पटना के मासूम आयांश की चर्चा इन दिनों हर जगह हो रही है। बिहार ही नहीं देश भर के लोग आयांश को मदद कर रहे हैं। दुर्लभ बीमारी से पीड़ित अयांश को 16 करोड़ का एक इंजेक्शन लगना है जिसके लिए क्राउड फंडिंग जारी है। देश-विदेश से लोग अयांश के परिजनों के बैंक अकाउंट में पैसे जमा कर रहे हैं लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अयांश के नाम पर जालसाजों ने ठगी की है।
इस मामले का खुलासा खुद अयांश के पिता आलोक कुमार सिंह ने किया है। आलोक कुमार सिंह ने पटना के रूपसपुर थाने में इस बाबत लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आलोक कुमार सिंह के मुताबिक अयांश के लिए देशभर से उनके फोन पे, गूगल पे और पेटीएम नंबर पर मदद आ रही है लेकिन इसी बीच किसी अनजान व्यक्ति ने जालसाजी कर फेसबुक के जरिए आयांश के नाम पर फंडिंग शुरू कर दी। हैरत की बात यह है कि आयांश के लिए मदद मांगने वाला जो पोस्ट फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है उसमें फोन पे, गूगल पे और पेटीएम का नंबर उनका नहीं है। किसी दूसरे व्यक्ति का नंबर डालकर उसमें पैसे मंगाए जा रहे हैं।
अयांश के पिता को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत रूपसपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फेसबुक पर जिस अनजान व्यक्ति की तरफ से जालसाजी की जा रही है उसने शिवानी पांडे के नाम से एक फेसबुक अकाउंट बनाया और उसी के जरिए अयांश के डिटेल साझा किए। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है जो भी इस जालसाजी में शामिल होंगे पुलिस उन तक पहुंच जाएगी। एक तरफ आयांश की मदद के लिए लोगों ने मानवीय संवेदना दिखाई है तो वहीं दूसरी तरफ जालसाजों ने इस मासूम के बहाने ठगी का अपना नेटवर्क खड़ा कर दिया है।