ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Manoj Tiwari: 'हैलो मनोज सर, प्लीज हेल्प मी सर...मन करता है सुसाइड कर...

Manoj Tiwari: 'हैलो मनोज सर, प्लीज हेल्प मी सर...मन करता है सुसाइड कर लूं'...पटना के एक युवक ने मनोज तिवारी से क्यों कही ये बात? जानिए

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को मैसेज करके पटना के एक युवक ने हेल्प मांगी है। आखिर पूरा मामला क्या है...जानिए।

28-Mar-2025 12:35 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Manoj Tiwari: एक के बाद एक...कई सारे मैसेज करके पटना के एक युवक ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से मदद मांगी है। इसकी जानकारी सांसद मनोज तिवारी ने एक्स के जरिए पोस्ट कर दी है। मनोज तिवारी ने एक्स पर युवक के मैसेज का स्क्रीनशॉट लगाकर पोस्ट किया है। सांसद ने एक्स पर लिखा है, "मैंने कुछ दिन पहले एक पॉडकास्ट में अपना मोबाइल नंबर शेयर कर दिया ये कहते हुए कि कॉल उठाने व व्हाट्सएप मैसेज के रिप्लाई की गारंटी नहीं, पर टेक्स्ट एसएमएस का जवाब अवश्य दिया जाएगा।" 


मनोज तिवारी ने आगे लिखा, "अब बहुत सारी महत्वपूर्ण सूचना मिल रही है परंतु कुछ बहुत ही चिंता की बात पता चल रही। ऑनलाइन गेमिंग, सट्टा आदि से युवा भारी संकट में आ रहे हैं। जैसे ये मैसेज ध्यान से पढ़ें तो बहुत कुछ समझ में आ रहा है। मैं इस युवा को बातचीत से संभालने की कोशिश कर रहा हूं पर सब तक तो नहीं पहुंच सकते। कोई रास्ता निकलना चाहिए।"


मनोज तिवारी ने लिखा कि, मैंने कुछ दिन पहले एक पॉडकास्ट में अपना मोबाइल no. शेयर कर दिया.. ये कहते हुए कि call उठाने व whatsap msg का रिप्लाई की गारण्टी नहीं, पर text sms का जवाब अवश्य दिया जाएगा..अब बहुत सारी imp सूचना मिल रही है परंतु कुछ बहुत ही चिंता की बात पता चल रही.. ऑनलाइन गेमिंग, सट्टा आदि। 


मनोज तिवारी को भेजे गए अलग-अलग मैसेज में युवक ने लिखा है, "हैलो सर… मनोज सर… मेरा नाम केतन आनंद है। मैं पटना बिहार से हूं। मुझे एक परेशानी है सर। मैंने आपका वीडियो देखा एक पॉडकास्ट में वहीं से आपका नंबर मुझे मिला। सर मुझे सट्टा खेलने की बहुत बुरी आदत लग गई थी। इसकी वजह से मैंने बहुत पैसे गंवा दिए।" "मैंने इधर-उधर से कर्ज ले लिया और सारे पैसे फैंटेसी ऐप में हार गया। सर कर्ज इतना बढ़ गया है कि मैं नहीं दे पा रहा हूं। मेरी जॉब भी छूट गई है। समझ नहीं आ रहा है क्या करूं. एक मन करता है सुसाइड कर लूं, लेकिन फिर सोचता हूं कि सुसाइड करने से क्या होगा। मेरे बाद कर्ज वाले मेरे घर वालों को परेशान करेंगे। प्लीज सर मेरी हेल्प कर दीजिए। प्लीज हेल्प मी मनोज सर।"