ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला

Home / bihar / मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, एक युवक की हुई मौत

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, एक युवक की हुई मौत

06-Nov-2020 12:19 PM

PATNA : राजधानी पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर पथराव किया गया. इसी बीच पत्थर लगने से एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. 

घटना मनेर के ब्रह्मचारी गांव की है. जहां, बिछावन सुखाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और फिर जमकर मारपीट होने लगी. दोनों पक्ष ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इसी दौरान एक युवक के सिर पर रोड़ा लगा और वह गिर गया.  जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.

बताया जाता है कि शेरपुर पश्चिमी पंचायत के ब्रह्मचारी पोखरापर निवासी  भोला राय और प्रेमधर राय के परिवार के बीच तीन दिन पूर्व बिछावन धोने के बाद दीवार पर सुखाने को लेकर विवाद हो गया था. उसी विवाद को लेकर गुरुवार को मारपीट और पथराव  होने लगा,जिसमें प्रेमधर राय के पुत्र नंद कुमार के सिर पर पत्थर लग गया और उसकी मौत हो गई. वहीं, रोड़ेबाजी की घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनीक में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.