ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज

Home / bihar / महंगाई का एक और झटका.. पटना में पेट्रोल, डीजल के बाद PNG और...

महंगाई का एक और झटका.. पटना में पेट्रोल, डीजल के बाद PNG और CNG भी महंगा

16-Apr-2022 07:53 AM

PATNA : पटना में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गैस की नई दरें शुक्रवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गई है। बिहार में अब CNG गैस की कीमतें भी पेट्रोल-डीजल की राह पर चलने लगी हैं। पटना में गैस वितरण करने वाली कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में पांच रुपये की बढ़ोतरी की है।


बढ़े हुए रेट के बाद पटना में सीएनजी की कीमत 72.96 रुपये से 77.96 रुपये प्रति किलो व पीएनजी की कीमत 39:87 रुपये से 44.87 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। पटना में अभी सीएनजी की खपत करीब 60 हजार किलो प्रतिदिन है। सीएनजी वाहनों की संख्या करीब 18 हजार है। वहीं, साढ़े सात हजार घरों में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है।


सीएनजी और पीएनजी की खपत को देखते हुए पटना में सीएनजी पंपों की संख्या बढ़ा दी गई गई है। गेल इंडिया लिमिटेड के जीएम सह बिहार प्रभारी अजय सिन्हा ने कहा कि बाढ़, परसा बाजार व भूतनाथ बाइपास में नए सीएनजी स्टेशन खोले गए हैं। इनके खुलने से पटना के सीएनजी स्टेशनों पर दबाव कम होगा।


बता दें कि बिहार में पेट्रोल डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। तेल कंपनियों ने शनिवार (16 अप्रैल) को पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शनिवार को पटना में पेट्रोल 116.58 और 101.39 रुपये हो गया।