ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Home / bihar / महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें...

महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

Bihar News: महानवमी के पावन दिन जहां खुशियों की गूंज होनी चाहिए थी, वहीं छपरा के एक गांव से ऐसी खबर आई जिसने हर किसी का दिल दहला दिया… एक मासूम की मदद करने की कोशिश कैसे तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गई, यह जानकर आपकी रूह कांप उठेगी।

27-Mar-2026 10:45 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के छपरा से एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। वासंती नवरात्र के पावन अवसर पर, जब लोग मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना में लगे थे, उसी समय यह हादसा हो गया। महानवमी के दिन हुई इस घटना में तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे आपस में भाई-बहन थे।


यह घटना मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग रोज की तरह घाघरा नदी के पार जलावन (लकड़ी) काटने गए थे। नदी के किनारे कटाव से बने गहरे पानी वाले गड्ढे, जिन्हें स्थानीय भाषा में “छाड़न” कहा जाता है, वहां मौजूद थे। ये छाड़न काफी खतरनाक होते हैं क्योंकि इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।


मिली जानकारी के अनुसार, मटियार गांव निवासी पप्पू महतो का 10 वर्षीय बेटा गुंजन कुमार पानी पीने के लिए छाड़न के किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह अचानक गहरे पानी में गिर पड़ा। गुंजन को डूबता देख उसकी 12 वर्षीय बड़ी बहन रजनी कुमारी घबरा गई और उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद गई। लेकिन दुर्भाग्य से वह खुद भी संतुलन खो बैठी और डूबने लगी।


जब दोनों भाई-बहन पानी में संघर्ष कर रहे थे, तब उन्हें बचाने के लिए उनकी मौसी की बेटी, 13 वर्षीय प्रियांशू कुमारी भी हिम्मत करके पानी में उतर गई। लेकिन यह प्रयास भी सफल नहीं हो सका और वह भी गहरे पानी में डूब गई। इस तरह एक-एक करके तीनों मासूम बच्चों की जान चली गई।


घटना के समय वहां मौजूद दो अन्य किशोरों ने भी बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। हालांकि, वे खुद किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिलकर काफी कोशिशों के बाद तीनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि त्योहार के इस खुशी के मौके पर ऐसा दुखद हादसा हो जाएगा। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही, ऐसे खतरनाक छाड़नों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित बनाया जाए या फिर उन्हें भर दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।