अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश
15-Oct-2020 07:46 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपने सभी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. गुरूवार को पटना में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में महागठबंधन ने भी सभी 243 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 144 पर राष्ट्रीय जनता दल, 70 पर कांग्रेस और 29 सीटों पर लेफ्ट अपना कैंडिडेट्स उतारेगी. लेफ्ट पार्टियों में सीपीएम को 4 सीटें, सीपीआई को 6, सीपीआई माले को 19 सीटें दी गई हैं.
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि महागठबंधन वैचारिक और व्यावहारिक है. इसमें सभी जातियों के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में विकास करना ही महागठबंधन का उद्देश्य है. प्रेस कांफ्रेंस में वामदल के नेता ने कहा कि एनडीए ने शुरू से देश को क्षति पहुंचाने का काम किया है. संविधान की रक्षा के लिए बिहार में महागठबंधन का निर्माण किया गया है.

इस प्रेस कांफ्रेंस में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा, राजद एमएलसी सुनील सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह मौजूद थे.



