ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / मगध विश्वविद्यालय के छात्रों ने शिक्षा मंत्री के सामने लगाई गुहार, भविष्य को...

मगध विश्वविद्यालय के छात्रों ने शिक्षा मंत्री के सामने लगाई गुहार, भविष्य को बताया अंधेरे में

31-May-2022 01:34 PM

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के सामने मगध विश्वविद्यालय के छात्रों ने आज यानी मंगलवार को अपने सेशन लेट होने पर लिखकर गुहार लगाई है। छात्रों का कहना है कि इनका स्टेशन काफी लेट हो गया है और इन्हें कहीं से कोई आश्वासन नहीं मिल रहा है। 


इन छात्रों ने राज्यपाल तक से भी गुहार लगाई है। साथ ही छात्रों ने पत्र भी लिखा है, लेकिन अभी तक कोई आश्वासन वहां से भी इन छात्रों को नहीं मिला। वहीं आज जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में शिक्षा मंत्री के साथ में छात्रों ने अपनी समस्या को रखा लेकिन शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी इस बात को माना है कि सेशन लेट होने के वजह से छात्रों को उनके शिक्षा और उनकी डिग्री समय पर नहीं मिल पा रही है।


वहीं शिक्षा मंत्री के जाने के बाद छात्र अपनी समस्या को बताते हैं और इस दौरान जेडीयू पार्टी दफ्तर में माहौल काफी गंभीर हो जाता है। छात्र अपनी मांगों को लेकर पार्टी कार्यालय में आवाज उठाते हैं ओर इस दौरान कई छात्राओं का गुस्सा और उनकी आंसू भी देखने को मिलती है। छात्रों ने अपनी लाचारी बताते हुए कहा कि सरकार की ओर से इन्हे कोई मदद नहीं मिल रही है। छात्रों ने कहा है कि विश्वविद्यालय के कुलपति पर भी भ्रष्टाचार का आरोप है। उन पर मुकदमे चल रहे हैं।