ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / madhubani / PRAGATI YATRA : CM नीतीश आज जाएंगे मधुबनी, करोड़ों की योजनाओं का देंगे...

PRAGATI YATRA : CM नीतीश आज जाएंगे मधुबनी, करोड़ों की योजनाओं का देंगे सौगात; इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PRAGATI YATRA : सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा पर हैं। इसके तहत आज वो मधुबनी जाएंगे। मधुबनी में सीएम नीतीश करोड़ों की सौगात देंगे।

12-Jan-2025 08:02 AM

By First Bihar

PRAGATI YATRA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी रविवार को प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत मधुबनी जाएंगे। इस दौरान वे विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे मधुबनी के लिए रवाना होंगे और शाम 3:25 बजे पटना लौट आएंगे। 


वहीं, अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पहले मिथिला हाट का दौरा करेंगे। इसके बाद वे मधुबनी में उच्च अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री अब तक गोपालगंज, सीवान, सारण और दरभंगा की यात्रा कर चुके हैं। मधुबनी के बाद वे सोमवार को समस्तीपुर का दौरा करेंगे।


मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण 16 जनवरी से शुरू होगा। कल सीएम नीतीश के दूसरे चरण की यात्रा का आखिरी दिन है। इसके बाद सीएम नीतीश मकर संक्रांति के बाद तीसरे चरण की यात्रा पर जाएंगे। तीसरे चरण में सीएम नीतीश 9 जिलों का दौरा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 16 जनवरी से होगी और 29 जनवरी को खत्म होगी। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार नौ जिलों में पहुंचेंगे। जिसमें 16 जनवरी को वह खगड़िया जाएंगे। वहीं 29 जनवरी को वह मधेपुरा पहुंचेगे। 


तीसरे चरण के यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का रात्रि विश्राम मधेपुरा में रखा गया है। जहां वह छह रातें गुजारेंगे। तीसरे चरण में प्रगति यात्रा का कार्यक्रम- 16 जनवरी - खगड़िया, 18 जनवरी - बेगूसराय, 20 जनवरी - सुपौल, 21 जनवरी - किशनगंज, 22 जनवरी - अररिया, 23 जनवरी - सहरसा, 27 जनवरी - पूर्णिया, 28 जनवरी - कटिहार और 29 जनवरी - मधेपुरा। सीएम नीतीश अपनी यात्रा के दौरान जिलेवासियों को करोड़ों की सौगात दे रहे हैं।