ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

एक विधायक ऐसा भी: कैंसर मरीजों की मदद के लिए सामने आए राजनगर MLA सुजीत पासवान, 26वां रक्तदान कर पेश की अनोखी मिसाल

मधुबनी के राजनगर विधायक सुजीत पासवान ने महावीर कैंसर संस्थान, पटना में कैंसर पीड़ित मरीज के लिए अपना 26वां रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। डॉक्टरों और लोगों ने इस पहल की सराहना की।

14-Jan-2026 03:20 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुजीत पासवान ने आज मानवता और जनसेवा की एक अनोखी मिसाल पेश की। जहां आमतौर पर चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि जनता से दूरी बना लेते हैं, वहीं विधायक सुजीत पासवान लगातार अपने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं।


राजनगर विधानसभा अंतर्गत अंधराठाढ़ी प्रखंड के रखवारी गांव निवासी फुले मंडल पिछले कई दिनों से महावीर कैंसर संस्थान, पटना में इलाजरत हैं। विधायक सुजीत पासवान न केवल दो बार अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं, बल्कि आज एक बार फिर पटना पहुंचने के दौरान फुले मंडल की पत्नी ने उन्हें बताया कि उनके पति को रक्त की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं और उनकी सास पहले ही रक्तदान कर चुकी हैं और अब उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है।


यह जानकारी मिलते ही विधायक सुजीत पासवान ने तत्काल महावीर कैंसर संस्थान पहुंचकर फुले मंडल के लिए अपना 26वां रक्तदान किया। एक जनप्रतिनिधि को स्वयं रक्तदान करते देख संस्थान के अधीक्षक डॉ. एल. बी. सिंह (लाल बहादुर सिंह) सहित सभी डॉक्टर और कर्मचारी हतप्रभ होने के साथ-साथ बेहद प्रसन्न भी दिखे।


महावीर कैंसर संस्थान के अधीक्षक डॉ. एल. बी. सिंह ने कहा कि यदि इस प्रकार विधायक और जनप्रतिनिधि आगे आएं, तो समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आमजन भी बढ़-चढ़कर रक्तदान के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि अपने लंबे डॉक्टरी करियर में उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों को मरीजों से मिलने, इलाज का निर्देश देने और आर्थिक सहायता करते देखा है, लेकिन पहली बार किसी विधायक को स्वयं मरीज के लिए रक्तदान करते देखा है।


डॉक्टरों ने यह भी बताया कि फुले मंडल कई महीनों से संस्थान में इलाजरत हैं, लेकिन उनसे मिलने बहुत कम लोग आते हैं। ऐसे में विधायक सुजीत पासवान का न केवल बार-बार हालचाल लेने आना, बल्कि उनके लिए रक्तदान करना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है।news imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image

news image