ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / मधुबनी में तीन ASI समेत 6 लोग गिरफ्तार, शराब माफिया से कर रहे...

मधुबनी में तीन ASI समेत 6 लोग गिरफ्तार, शराब माफिया से कर रहे थे डील

26-Nov-2022 08:26 AM

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग के तीन ASI सहित 6 लोगों को  गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर मधुबनी पुलिस SP सुशील कुमार के नेतृत्व में पिछले 72 घंटे से कार्रवाई कर रही थी। मामला कलुआही थाना क्षेत्र के नरार कोठी गांव के लदनियां क्षेत्र का है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 




घटना इस जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ कलुआही थाना क्षेत्र के नरार कोठी गांव में लदनियां क्षेत्र के एक शख्स की गाड़ी में रात के वक्त उत्पाद विभाग के ASI बैंकटेश कुमार, ASI मुन्ना कुमार, ASI प्रवीण कुमार सत्यार्थी ने शराब बरामद किया था। लेकिन बाद में पुलिस सिर्फ 55000 हजार रूपये में बिक गई और पैसे मिलते ही शराब ले जा रहे माफिया को छोड़ दिया। 




इतना ही नहीं, नगर थाना क्षेत्र के शराब माफिया राजा राम मंडल की पत्नी रिंकी देवी को फोन कर शराब मंगाया और आपस में बाट लिया। साथ ही व्यक्ति के पास से नगद 13000 हजार रुपया भी ले लिया। इसकी शिकायत मिलने के बाद मधुबनी SP सुशील कुमार के निर्देश पर सदर DSP राजीव कुमार, इंस्पेक्टर धर्मपाल, नगर थाना SHO राजा ने गंभीरता से लेकर छानबीन कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस को लेकर SP सहित मधुबनी पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।