ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / bihar / मधुबनी में बैंक कर्मी को गोली मारकर लूट की कोशिश, विरोध करने पर...

मधुबनी में बैंक कर्मी को गोली मारकर लूट की कोशिश, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बाइक सवार बैंक कर्मी ओम प्रकाश राय को गोली मारकर लूट की कोशिश की। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

12-Mar-2026 09:50 PM

By First Bihar

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के बेलहवार गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।


मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने बैंक कर्मचारी की बाइक और बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल की पहचान बाबूबरही थाना क्षेत्र के मुरहद्दी निवासी ओम प्रकाश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाबूबरही स्थित पीएनबी शाखा से मधुबनी जा रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।


घटना के बाद घायल सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उन्हें तुरंत मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार और सदर डीएसपी-2 मनोज कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की पूरी जानकारी ली।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बाइक सवार बैंक कर्मी ओम प्रकाश राय को गोली मारकर लूट की कोशिश की। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।