Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
19-Feb-2026 10:06 PM
By First Bihar
MADHUBANI: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस का खौफ क्या है? यह बिहार के मधुबनी जिले में देखने को मिली। जहां यूपी पुलिस की एनकाउंटर के डर से भागे 8 अपराधियों में से 3 बदमाशों को बिहार के मधुबनी जिले से गिरफ्तार किया गया है। तीनों को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थानाक्षेत्र में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। चोर की पिटाई की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी मधुबनी के पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने दी है।
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बनाने की नीयत से जुटे अपराधियों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी। तीनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों यूपी पुलिस की डर से बिहार में छिपे हुए थे। तीनों अपराधियों की पहचान पुलिस ने कर ली है।
1.रूप सिंह-पिता-छोटे लाल सिंह, इशोपुर,थाना निगोही,जिला शाहजहांपुर,यूपी
2. भोला सिंह-पिता-देशराज, मिलकिया, जिला-शाहजहांपुर
3. गोकरन-पिता-कप्तान, शाहजहांपुर-यूपी
गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस ,लोहे 2 छेनी, एक पेचकस ,लोहे का एक रॉड वाला हथियार, मोबाईल बरामद किया गया है। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी अपराधियों पर यूपी के कई थानों में चोरी,छनतई,आर्म्स एक्ट ,गैंगस्टर एक्ट सहित तीन दर्जन मामले दर्ज हैं ,ये सभी मधुबनी में ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इसके अन्य पांच साथी भी यूपी पुलिस की एनकाउंटर के डर से फरार चल रहे हैं। फरार पांचों अपराधी की पहचान 1.राजू कुमार पिता श्री कृष्ण सिंह, 2. श्रवण कुमार ,पिता कैलाश,3. बुद्ध सिंह ,पिता बेनी सिंह, 4. मुरारी बदीक ,पिता कमलेश और 5. एवज ,पिता कप्तान के रूप में हुई है। फरार पांचों अपराधी यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस छापेमारी कर रही है।