Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
27-Apr-2025 06:48 PM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा गाँव से एक दुखद घटना सामने आ रही है. जहाँ एनएच 106 पर अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ को मौत की नींद सुला दिया है. मृतक की पहचान रंजीत हांसदा (55) के रूप में हुई है. जो कि शाहपुर संथाली टोला वार्ड नंबर-6 के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार मृतक उस समय अपने घर से खाना खाकर बासा पर सोने जा रहे थे. इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए.
एनएच 106 को पार करते समय एक तेज रफ़्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनके प्राण पखेरू उड़ गए. परिजनों को इस बात की सूचना सुबह में मिली. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर लोगों की हुजूम लग गई. सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई.
इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. इस बात की जानकारी मिलते ही सीओ देवकृष्ण कामत और थानाध्यक्ष रवि कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जैसे-तैसे जाम को हटावाया. लोगों का कहना है कि इस मोड़ के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, ऐसे में सरकार को यहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए. अगर पहले से यहां कैमरा लगा होता तो हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की पहचान हो सकती थी.
अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन देते हुए पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ दिया और कहा है कि सोमवार को उन्हें पारिवारिक योजना का भी लाभ दिया जाएगा. सड़क हादसे में हुई इस मौत के लिए परिवार को अन्य लाभ भी दिए जा सकते हैं. इधर जाम की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी.