ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / bihar / madhepura-news / मधेपुरा में बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की...

मधेपुरा में बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

मधेपुरा के सिंहेश्वर में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है, वही दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

02-Aug-2025 04:59 PM

By First Bihar

MADHEPURA:बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। विजय भगत के निर्माणाधीन मकान में शौचालय के सेप्टिक टैंक की सेटरिंग खोलते समय दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


मृतक की पहचान लालपट्टी वार्ड संख्या 1 निवासी सहदेव यादव के पुत्र प्रमोद यादव (55) और बुढ़ाबे निवासी दिलीप चौहान (40) के रूप में हुई है। दोनों मजदूर शटरिंग खोलने के लिए टैंक में उतरे थे। जब काफी देर तक वे बाहर नहीं आए तो दो और लोग टैंक में उतरे, जिनमें से दोनों की हालत गंभीर है। उन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि हादसा सेप्टिक टैंक में दम घुटने से हुआ है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।