Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
26-Sep-2025 10:09 PM
By FIRST BIHAR
Madhepura News: बिहार के मधेपुरा सदर प्रखंड के धुरगांव में शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दक्षिण मुसहरी टोला धरहर वार्ड संख्या 7 के लोगों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, परंतु इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि टोले से मुख्य सड़क की दूरी लगभग 700 मीटर है। इस छोटी-सी दूरी को तय करना उनके लिए बेहद कठिन हो जाता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। कीचड़ और गड्ढों से भरी राह पर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों ने कहा कि ऐसे हालात में यदि कोई बीमार पड़ जाए, तो उसे मुख्य सड़क तक ले जाना बेहद दुरुह कार्य हो जाता है।
स्थानीय निवासी अरविंद कुमार ऋषि उर्फ निक्कू ने बताया कि वह स्वयं इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक जा चुके हैं, लेकिन उनकी गुहार पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में प्रशासन ने अतिक्रमित जमीन को खाली कराया था और जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, किंतु दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस टोले की आबादी लगभग 200 है और करीब 160 मतदाता हैं। बावजूद इसके यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। हर घर नल का जल और शौचालय योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ भी अब तक नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण की पहल नहीं हुई तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि सड़क निर्माण उनकी जीवनरेखा है और इसके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। ग्रामीणों ने दोहराया कि उनकी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।
रिपोर्ट- अमन आनंद, मधेपुरा