ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / bihar / madhepura-news / BIHAR: दिल का दौरा पड़ने से फौजी का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ी...

BIHAR: दिल का दौरा पड़ने से फौजी का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ी हजारों की भीड़

मधेपुरा के चौसा प्रखंड के फौजी दीपक कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन। अंतिम दर्शन को हजारों लोग उमड़े, गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर और श्रद्धांजलि दी। दीपक अपने पीछे पत्नी नीलू कुमारी और दो पुत्र शिवम और सत्यम को छोड़ गए।

27-Sep-2025 07:00 PM

By First Bihar

MADHEPURA: मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा प्रखंड अंतर्गत घोषई गोठ वार्ड नंबर 03 निवासी अर्जुन दास के पुत्र फौजी दीपक कुमार को दिल का दौरा आने की वजह से असामयिक निधन हो गया। आनन-फानन में उन्हें गंगा नगर राजस्थान के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चित्कार मच गया वहीं इलाके भर में शोक की लहर सी दौड़ पड़ी। दीपक पिछले 2 सितंबर को ही अपने घर घोषई से ड्यूटी के लिए गंगापुर राजस्थान पहुंचा था। परिजनों ने बताया कि 25 सितंबर रात्रि करीब 10 बजे दीपक के द्वारा फोन पर अपने परिजनों को सीने में दर्द की बात बताई गई थी और करीब आधे घंटे के बाद ही उन्हें अटैक आ गया। बतौर आर्मी के पद पर दीपक की नियुक्ति दिसंबर 2013 में हुई थी.वो फिलहाल फील्ड हॉस्पिटल 316 गंगा नगर राजस्थान में नायक पद पर कार्यरत थे.दीपक अपने पीछे पत्नी नीलू कुमारी और दो पुत्र शिवम और सत्यम को छोड़ गए।


दीपक को इलाके भर के हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

अपने माटी के लाल फौजी दीपक के असामयिक निधन की खबर सुनते ही इलाके भर में शोक की लहर सी दौड़ पड़ी। जैसे ही दीपक का ताबुत उनके घर सेनाओं द्वारा लाया गया लोगों की भीड़ जुटने लगी. देखते ही देखते पुरा घोषई अपने माटी के लाल को देखने के लिए उमड़ी भीड़ से जाम हो गया.अंतिम यात्रा में अश्रुपूरित नेत्रों से हजारों लोग खुद ब खुद शामिल होता चला गया। शवयात्रा में हजारों की भीड़ देखी गयी। भीड़ में शामिल लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। 


गोरखा रेजीमेंट कटिहार के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर 

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार ब्रह्मानंद यादव, हवलदार एस के सिंह सहित गोरखा रेजीमेंट कटिहार से पहुंचे दो दर्जन सेना के जवानों, चौसा के प्रभारी थानाध्यक्ष सुड्डू कुमार के नेतृत्व में एएसआई शैलेन्द्र कुमार रंजन, चेयरमैन सुनील यादव, मुखिया पप्पू शर्मा द्वारा दिवंगत दीपक को गार्ड ऑफ ऑनर व श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किया गया.दाह संस्कार स्थल पर ही मृतक फौजी की पत्नी नीलू कुमारी को जवानों द्वारा तिरंगा भी सौंपा गया. इस मौके पर सरपंच दिनेश शर्मा, पंसस शशि दास, समाजसेवी कुंदन घोषईवाला, पिंटू यादव, मिथुन मिस्त्री, अरविंद शर्मा, उपेंद्र यादव, ग्रामीण पुलिस मनोज पासवान, विजय साह, श्यामदेव पासवान उपस्थित थे।news imagenews imagenews image

news image