ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / bihar / madhepura-news / ADM Suspended : खिलाड़ियों को रैकेट से मारने और गाली गलौज करने वाले...

ADM Suspended : खिलाड़ियों को रैकेट से मारने और गाली गलौज करने वाले मधेपुरा ADM पर बड़ा एक्शन, जानिए क्या रही वजह

ADM Suspended :बैडमिंटन खेलने के दौरान शिशिर मिश्रा की ओर से स्थानीय खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज और बैडमिंटन रैकेट फेंककर मारने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह बड़ा एक्शन लिया गया है

17-Jan-2025 09:40 AM

By First Bihar

ADM Suspended : बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बैडमिंटन खेलने के दौरान शिशिर मिश्रा की ओर से स्थानीय खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज और बैडमिंटन रैकेट फेंककर मारने की घटना का वीडियो वायरल होने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इसके बाद पुरे महकमे में हडकंप का माहौल कायम है। 


इसकी जांच मधेपुरा के जिला पदाधिकारी ने करायी थी। जांच में वीडियो सही पाये जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया गया है। दरअसल, मधेपुरा के तत्कालीन अपर समाहर्ता विभागीय जांच शिशिर कुमार मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज और बैडमिंटन रैकेट फेंककर मारने की घटना की जांच में सही पाये जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, निलंबन अवधि में शिशिर मिश्र का मुख्यालय भागलपुर आयुक्त कार्यालय को बनाया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मधेपुरा के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने के दौरान शिशिर मिश्रा की ओर से स्थानीय खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज और बैडमिंटन रैकेट फेंककर मारने की घटना का वीडियो वायरल हुआ था।


बताया जा रहा है कि इसकी जांच मधेपुरा के जिला पदाधिकारी ने करायी थी। जांच में वीडियो सही पाये जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि श्री मिश्र का व्यवहार और आचरण किसी भी सरकारी सेवक से अपेक्षित नहीं है। यह कृत्य उनके पदीय गरिमा के विपरीत है।


इधर, मधेपुरा के जिलाधिकारी ने जांच में पाया कि शिशिर मिश्र द्वारा खिलाड़ी का पीछा करते हुए बैडमिंटन फेंक कर मारा गया है। साथ ही, जब वे खिलाड़ी का बाहरी परिसर तक पीछा करने के बाद इंडोर स्टेडियम में वापस आए तो उपस्थित खिलाड़ी राजकुमार से उलझ गये और उनका महंगा बैडमिंटन रैकेट भी तोड़ दिया। जांच रिपोर्ट के अनुसार पिटाई के कारण खिलाड़ी राजकुमार के माथे और गले पर चोट आयी, उनका इलाज सदर अस्पताल किया गया।जिलाधिकारी की अनुशंसा के बाद निलंबन की कार्रवाई की गयी।