Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
21-Apr-2025 01:07 PM
By Viveka Nand
Bihar Transfer-Posting बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी ने नौकरी से रिटायरमेंट ले लिया है. वर्तमान में मधेपुरा जिले के उदयकिशुनगंज अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित शेख जियाउल हसन ने स्वैच्छिक सेवानिवृति ली है. बिहार सरकार ने इन्हें 5 जुलाई 2025 के प्रभाव से स्वैच्छिक सेवानिवृति दी है. बता दें, शेख जियाउल हसन को अप्रैल 2023 में उदयकिशुनगंज का एसडीओ बनाया गया था. स्वैच्छिक सेवानिवृति के पीछे क्या वजह है, इसका खुलासा नहीं किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने आज 21 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर दिया है.
दो आईएएस अफसरों की पोस्टिंग
भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किय़ा गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अदिसूचना जारी कर दी गई है. वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. वहीं 2020 बैच की आईएएस अफसर अनन्या सिंह पश्चिम बंगाल कैडर से स्थानांतरित होकर बिहार आई हैं. बिहार में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में थी. इन्हें औरंगाबाद जिले का उप विकास आयुक्त बनाया गया है. ये औरंगाबाद जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के प्रभार में भी रहेंगी.
