पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
31-Jan-2026 03:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: मुंगेर के दो नंबर गुमटी इलाके से प्रेम में धोखे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर प्रेमी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का वादा कर धोखा देने का आरोप लगाया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि हंगामा और हाथापाई तक की नौबत आ गई।
घटना उस वक्त हुई जब युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। युवती ने कहा कि युवक ने उससे लंबे समय तक संबंध बनाए और शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया। बहस धीरे-धीरे हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गई और दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।
सड़क पर हो रहे हंगामे को देखकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्थिति बिगड़ने पर लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 गश्ती दल मौके पर पहुंचा और युवक को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। इसके बाद वासुदेवपुर पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की।
युवती का कहना है कि युवक ने उसे धोखा दिया, जबकि युवक ने भी अपने पक्ष में आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस विवाद से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सच्चाई क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।