बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?
10-Apr-2020 11:56 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM : कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद लॉक डाउन का असर नक्सल प्रभावित इलाकों में भी देखा जा रहा है। रोहतास जिला के कैमूर पहाड़ी पर स्थित गांव में मजदूरी करने वाले लोग इससे काफी पीड़ित है। ऐसे में इन लोगों के लिए सीआरपीएफ के जवान मददगार साबित हो रहे है। जंगलों तथा पहाड़ों में सर्च अभियान चलाने वाले सीआरपीएफ के जवान लॉक डाउन में वनवासियों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं।
सीआरपीएफ के जवान जिले के नक्सली इलाकों में जहां हर वक्त नक्सलियों गतिविधियों का खतरा बना रहता है। ऐसे इलाकों में सीआरपीएफ जहां अक्सर नक्सल गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाती है। उन इलाकों में इस मुश्किल वक्त में सीआरपीएफ जवान ग्रामीणों तक सूखा राशन के अलावा पका हुआ भोजन भी मुहैया करा रहे हैं। साथ ही सेनेटाइजर, मास्क, आवश्यक दवाएं भी वितरित कर रहे हैं। इतना ही नहीं दूसरे राज्यों से लौटे 41 मजदूरों का सीआरपीएफ के मेडिकल टीम ने स्क्रीनिंग भी की।
सीआरपीएफ के कमांडेंट सुभाष चंद्र झा ने बताया कि वे लोग लगातार पहाड़ी क्षेत्र के गांवो में मदद पहुंचा रहे हैं तथा हर तरह की सुविधाएं दे रहे हैं। कई बीमार लोगों को वे लोग अपने वाहनो से अस्पताल तक भी पहुंचा रहे हैं। उनकी कोशिश है कि पहाड़ी क्षेत्र में कोई भी वनवासी भूखे ना रहे। सीआरपीएफ के इन कामों का लोग सराहना कर रहे हैं। आपको बता दें कि रोहतास जिला का दक्षिणी इलाका पहाड़ी और जंगलों से घिरा है। जो नक्सल ईफेक्टेड रहा है।