AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!
29-Mar-2020 06:26 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI: भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1053 तक पहुंच गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 26 तक पहुंच गया है। 24 घंटे में इस वायरस के 106 नए केस सामने आए हैं।भारत में कोरोना वायरस ने अब तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। भारत में कोरोना के मरीजों के संख्या शनिवार को ही एक हजार के पार पहुंच गई थी। देश के 27 राज्य इस वक्त कोरोना की चपेट में हैं। देश में इस बड़ी आपदा के बीच एक आईएएस अधिकारी मुस्तैदी से तैनात हैं। आखिर आप ये सोच रहे होंगे अधिकारी तो हजारों की संख्या में तैनात है तो फिर इस अधिकारी में आखिर क्या खास बात है
आपको बताए इस अधिकारी ने संकट की धड़ी में जिस तरह के जज्बे का प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ और उन्हें सैल्यूट करने का दिल आपका भी करेगा। हम बात कर रहे हैं सीतामढ़ी में बतौर सदर एसडीओ के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी कुमार गौरव की। कुमार गौरव का दादी का देहांत शनिवार को हो गया था। इस दौरान उन्हें अपने घर पर होना चाहिए था। लेकिन विपदा की इस घड़ी में कुमार गौरब अपनी दादी के अंतिम दर्शन को नहीं गये बल्कि लॉकडाउन को मुक्ममत तौर पर सफल बनाने के लिए ड्यूटी पर डटे रहें।
कुमार गौरव को दादी के निधन की सूचना मिली तो वे जरा भी विचलित नहीं हुए। दादी के छोड़ कर जाने का दु:ख उन्होनें अपने दिल के अंदर दफन कर दिया। जिस दादी की गोद में वे बड़े हुए उनके आशीर्वाद से आईएएस अधिकारी बने आज उनके अंतिम दर्शन न कर पाने की टीस दिल में जरूर रही। लेकिन कुमार गौरव ड्यूटी पर तैनात है कि कही लॉकडाउन का चेन टूट न जाए। वे सीतामढ़ी में बाहर से पहुंचे मजदूरों की जांच कर सकुशल उन्हें घर तक पहुंचा रहे हैं। दूसरे तरफ जिला में किसी को खाने-पीने के सामानों की कमी न हो इसके लिए दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। कई दुकानदारों को उन्होनें होम डिलीवरी के लिए राजी किया है ताकि लोगों को घर से निकलना न पड़े। लॉकडाउन सक्सेस करे।
इस आईएएस अधिकारी के जज्बे को फर्स्ट बिहार भी दिल से सलाम करता है। दु:ख की इस घड़ी में उन्हें हिम्मत देने की गुजारिश हम भी उपर वाले से करते हैं। और भगवान उनकी दादी की आत्मा को शांति दे इसकी दुआ करते हैं।