ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / लॉकडाउन के बीच बिहार के एक और सांसद दिल्ली से आए, जिला प्रशासन...

लॉकडाउन के बीच बिहार के एक और सांसद दिल्ली से आए, जिला प्रशासन ने कहा- रिपोर्ट निगेटिव है

24-Apr-2020 08:41 AM

MUZAFFARPUR : लॉकडाउन के बीच बिहार के एक और बीजेपी सांसद दिल्ली से बिहार पहुंचे हैं। मुजफ्फरपुर के सांसद और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय निषाद यहां पहुंचे हैं।इस बीच सांसद के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर सवाल खड़े होने लगे हैं।


सांसद अजय निषाद बुधवार को पत्नी के साथ दिल्ली से पत्नी के साथ हाजीपुर आए थे। उन्होनें बताया कि दिल्ली में उन्होनें पत्नी के साथ कोरोना की जांच करायी थी। रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद वे वहां से चले थे।


इस बीच जिला प्रशासन की तरफ से इस मामले में सफाई दी गयी है। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सांसद की यहां स्क्रीनिंग करायी गयी है। दिल्ली में उनकी कोरोना निगेटिव आयी थी। फिलहाल यहां उनकी जांच की जरूरत नहीं है।


वहीं इस बीच सांसद अजय निषाद ने मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल पहुंच कर अपने निजी कोष से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ के लिए 1000 मास्क, 500 सेनेटाईजर और 150 पीपीई किट सिविल सर्जन डॉ एपी सिंह को दिए। बताया जा रहा है कि वे आज एसकेएमसीएच भी जाएंगे।