ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट! जल्द निपटा लें ये काम वरना नहीं...

राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट! जल्द निपटा लें ये काम वरना नहीं मिलेगा सरकारी राशन

राज्य में जिन राशन कार्डधारकों ने आधार सीडिंग नहीं कराया है, उनके लिए राशन कार्ड से आधार सीडिंग कराने का यह आखिरी मौका है। सरकार ने 31 मार्च तक राशन कार्ड से आधार सीडिंग कराने की सुविधा दी है।

24-Feb-2025 08:57 PM

By First Bihar

सरकार ने राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए 31 मार्च तक का आखिरी मौका दिया है। इसके बाद जिन लाभार्थियों के राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं होंगे, उनके राशन कार्ड स्वतः ही रद्द हो जाएंगे। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं और सभी जिलों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।


सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड में दर्ज हर सदस्य का आधार सीडिंग कराना अनिवार्य होगा। अगर किसी परिवार के किसी सदस्य का आधार लिंक नहीं है, तो उसे राशन का लाभ नहीं मिलेगा। इसका मतलब यह है कि ऐसे लाभार्थी परिवार खाद्यान्न से वंचित हो सकते हैं।


राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फेसियल ई-केवाईसी सुविधा शुरू की गई है। अब लाभार्थी राज्य के किसी भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता के पास जाकर बिना किसी शुल्क के आधार सीडिंग करा सकते हैं।


अगर किसी राशन कार्ड में दर्ज किसी सदस्य का आधार 21 मार्च तक सीडिंग नहीं हुआ तो 1 अप्रैल से उस सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा और वह सरकारी राशन के लाभ से वंचित हो जाएगा। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे 31 मार्च से पहले आधार सीडिंग करा लें ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे।