Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
11-Jun-2025 09:45 AM
By First Bihar
Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिवस पूरे राज्य में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। सुबह से ही उनके पटना स्थित आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और आम समर्थकों ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।
जन्मदिन के अवसर पर राजद कार्यकर्ता पारंपरिक अंदाज़ में ढोल-नगाड़ों, ताशों और मिठाइयों के साथ लालू आवास पहुंचे। मिठाइयों की टोकरी और ट्रे पर लालू यादव की फोटो लगी पैकिंग ने खास ध्यान खींचा। कई कार्यकर्ता ट्रॉली पर मिठाई, खाजा, रसगुल्ले और लड्डू लेकर आए। बताया जा रहा है कि एक विशेष रूप से तैयार किया गया 78 किलो का लड्डू लालू यादव को भेंट किया गया है।
जश्न के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया है। कुछ कार्यकर्ता "लालू स्टाइल बैठक डांस" करते दिखे, तो कुछ ने हाथ में तलवार लेकर परंपरागत तरीके से नृत्य कर रहे हैं। इस दौरान हजारों रुपये हवा में उड़ाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो पार्टी के कार्यकर्ताओं की भक्ति और जोश को दर्शाते हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने लालू आवास के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। ट्रैफिक पुलिस ने आवास के पास विशेष डायवर्जन भी लागू किया ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
रिपोर्ट- प्रेम राज