बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
03-Dec-2019 03:05 PM
PATNA : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक बार फिर पार्टी सुप्रीमो बन गए हैं। दरअसल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में लालू यादव के सिवा किसी ने नामांकन नहीं किया है और नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।
आज ही शाम साढ़े चार बजे लालू के फिर से अध्यक्ष पद काबिज होने का औपचारिक एलान भी कर दिया जाएगा। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चयन किए जाने का सर्टिफिकेट 10 दिसंबर को सौंपा जाएगा।
इससे पहले लालू यादव के दोनों बेटों तेजप्रताप और तेजस्वी यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर लालू यादव का नामांकन पत्र चुनाव पदाधिकारी को सौंपा। लालू ने अपना नामांकन पत्र जेल से भेजा। नामांकन के साथ ही लालू का 11वीं बार राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया था।
बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजा पाने के बाद से लालू यादव जेल में बंद हैं। वह रांची के रिम्स में अपना इलाज करा रहे हैं। लालू के जेल गए दो साल होने को है लेकिन स्थिति ऐसी है कि उन्हें अब भी पार्टी की कमान संभालनी पड़ी है।