AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!
20-Nov-2020 08:34 AM
PATNA : छठ पूजा के मौके पर इस साल भी लालू परिवार के घर पुरानी रौनक देखने को नहीं मिल रही है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस साल भी छठ पूजा नहीं कर रही हैं. बीते कई सालों से राबड़ी देवी ने छठ पूजा नहीं की है, हालांकि लालू परिवार का छठ हमेशा चर्चाओं में रहा है. जब कभी भी राबड़ी देवी ने छठ पूजा की देश भर की नजरें लालू परिवार के ऊपर टिकी रहीं.
एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार के लोग यहां पहले से छठ करते आए हैं और इस बार भी उनकी भाभी छठ व्रत कर रही हैं. मुख्यमंत्री आवास के अंदर बने छोटे तालाब में ही वह भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. हालांकि इस बार खरना पूजा पर मुख्यमंत्री आवास में लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया. कोरोनावायरस के बीच ही मुख्यमंत्री ने खरना का प्रसाद खाया.
बिहार के नई डिप्टी सीएम रेणु देवी अपने बेतिया स्थित पैतृक आवास पर छठ पूजा कर रही हैं. छठ पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. राज्यपाल फागू चौहान के अलावे बिहार के डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद, रेणु देवी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने प्रदेशवासियों को छठ की बधाई दी है.