पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
27-Dec-2019 09:10 AM
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रहा हाईवोल्टेज ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. लालू के बड़े लाल और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. वहीं इन सब के बीच गुरुवार को एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है. तेज प्रताप यादव की मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय का सामान अपने आवास से निकालकर उनके मायके भिजवा दिए हैं, लेकिन ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने सामान लेने से इनकार कर दिया है.
बहू ऐश्वर्या का जो सामान राबड़ी देवी ने भिजवाया था वो कल रात से ही चंद्रिका राय के आवास के बाहर पड़ा है. चंद्रिका राय ने सामान लेने से साफ इनकार कर दिया है. लालू परिवार ने कहा है कि सामान ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय और हेल्पलाइन के अनुरोध पर भेजे गए हैं. तेज प्रताप यादव ने इस संबंध में हेल्पलाइन का पत्र भी दिखाया. लेकिन चंद्रिका राय ने इसे लालू परिवार का जंगल राज करार देते हुए कहा है कि बिना सूचना दिए ऐश्वर्या के कमरे का ताला तोड़कर जबरन इस तरह सामान भेजना बर्दाश्त से बाहर है. चंद्रिका राय ने तेज प्रताप के पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें सामान भेजे जाने की बात नहीं लिखी है.
चंद्रिका राय ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी की ओर से जो सामान भेजे गए हैं. पता नहीं उसमें क्या है. सामान के अंदर किसी भी प्रकार का विस्फोटक हो सकता है. उसके अंदर कोई भी गैरकानूनी सामान हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह फंसाने का काम भी सकता है. उसके अंदर क्या है नहीं है. यह कोई नहीं जानता है. उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि प्रताड़ना का केस चल रहा है. किस तरह से ऐश्वर्या को वहां घर से निकाला गया. सारा सामान ऐश्वर्या का वहीं है. यहां तक कि आजकल के समय में सबसे निजी मोबाइल है. उन्होंने मोबाइल भी नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा शक है कि साजिश के तहत हम लोगों को फंसाने के लिए ये काम किया जा रहा है.