बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
10-May-2022 07:04 AM
PATNA : सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में बिहार के लोगों को एक और तोहफा मिलने जा रहा है। राजधानी पटना से शाहाबाद होते हुए उत्तरप्रदेश आना-जाना अब और आसान होगा। पटना और भोजपुर को जोड़ने वाला सोन नदी पर बना कोईलवर पुल का दूसरा यानी डाउनस्ट्रीम लेन भी बनकर तैयार हो गया है। 14 मई को इस लेन का उद्घाटन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे। इस पुल का अपस्ट्रीम वाला लेन 10 दिसंबर 2020 को चालू हो चुका है।
कोईलवर में बने पुराने अब्दुलबारी पुल के उत्तर में ही समानांतर 1.528 मीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े सिक्स लेन पुल का निर्माण किया गया है। इस पुल का शिलान्यास 22 जुलाई 2017 को आरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने किया था।
पटना से दक्षिण बिहार समेत उत्तरप्रदेश के कई जिलों को सीधे सड़क मार्ग से जोड़ने के कारण यह कोईलवर पुल इस इलाके के लिए लाइफ लाइन माना जाता है। पुराने पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए ही सोन नदी पर नए पुल का निर्माण किया गया है। छह लेन पुल के एक लेन की चौड़ाई 16 मीटर है। पुल सह एप्रोच रोड को बनाने में 825 करोड़ खर्च किया गया है। पुल के एक लेन का उद्घाटन 2020 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई मंत्री और नेताओं की मौजूदगी में वर्चुअल तौर पर किया था।