ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / kishanganj-news / कोचाधामन में अमित शाह पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा..उनकी धमकियों से हम डरने...

कोचाधामन में अमित शाह पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा..उनकी धमकियों से हम डरने वाले नहीं

किशनगंज जिले के कोचाधामन में राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा में एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार किया। कहा कि “पानी ज्यादा दिन तक जब जम जाता है तो सड़ने लगता है, यही हाल बिहार सरकार का है।

26-Oct-2025 03:52 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को किशनगंज जिले के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के अलता में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। राजद प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम के समर्थन में आयोजित इस सभा में तेजस्वी ने मौजूदा एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, "पानी जब एक जगह ज्यादा समय तक रुकता है, तो सड़ जाता है। यही हाल बिहार की मौजूदा सरकार का है।


तेजस्वी ने अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि लालू जी वर्षों से बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने श्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान लालू प्रसाद द्वारा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए कहा कि जब लालू जी ने आडवाणी जी को गिरफ्तार किया था, तब वह बीजेपी की धमकियों से नहीं डरे। फिर मैं उनका बेटा हूंं अमित शाह की धमकियों से कैसे डर सकता हूं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा, मोदी जी बिहार आते हैं, तो सिर्फ मुझे और लालू जी को गाली देते हैं। चुनाव आया है, तो केस और मुकदमों का डर दिखा रहे हैं, लेकिन हम उनकी गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं। उन्होंने कोचाधामन से राजद प्रत्याशी मुजाहिद आलम को भारी मतों से जिताने की अपील की। जनसभा में वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी, कारी शोएब सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। राजद नेताओं ने तेजस्वी का अलता पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।