Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
12-Dec-2025 10:43 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के महेश बथना स्थित पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू आवासीय उच्च विद्यालय में मंगलवार देर शाम अचानक अफरा–तफरी मच गई, जब हॉस्टल में रह रही दर्जनों छात्राएं खाना खाने के तुरंत बाद बीमार पड़ने लगीं। विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी छात्राओं को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार कुल 16 छात्राएं बीमार हुई हैं, जिनमें से एक की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती छात्राओं ने बताया कि उन्होंने रात में हलुआ खाया था, जिसके बाद अचानक उल्टी और बेचैनी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हॉस्पिटल पहुंचे विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि घटना कैसे हुई, इसकी उन्हें फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं, अचानक इतनी संख्या में छात्राओं के बीमार होने से विद्यालय प्रबंधन सवालों के घेरे में आ गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए किशनगंज एसडीएम भी सदर अस्पताल पहुंचे और गंभीर छात्राओं का हाल-चाल लिया। अस्पताल और विद्यालय दोनों जगह तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मामले की जांच जारी है।