लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
07-Sep-2025 07:34 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: किशनगंज जिले में जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को किशनगंज स्थित अंजुमन इस्लामिया मदरसा में ‘बिहार बदलाव इजलास’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की राजनीतिक स्थिति, सामाजिक असमानता और मुस्लिम समुदाय की भूमिका पर खुलकर अपनी बातें रखीं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने कई जगह उन नेताओं की मदद की जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी को हराया है। लेकिन हम पार्टी नहीं विचारधारा की राजनीति करते हैं। कौन पार्टी कैसा है, इस विवाद में नहीं पड़ते। आज का हुक्मरान जालिम है, तो मानिए कि उसे चुनने में आपसे गलती हुई है।
उन्होंने कहा कि बिहार में दलितों के बाद सबसे ज्यादा गरीब मुसलमान हैं, और आधे से ज्यादा मुस्लिम परिवार ऐसे हैं जो चाह कर भी अपने बच्चों को न्याय नहीं दिला सकते। उन्होंने कहा, "आपको बार-बार बताया गया कि आप अल्पसंख्यक हैं। नेताओं ने आपको मानसिक रूप से कमजोर कर दिया है। जबकि आबादी के अनुपात में आपके 40 विधायक होन चाहिए, लेकिन सिर्फ 19 हैं।
प्रशांत किशोर ने मुसलमानों से अपील की कि वे तादाद की चिंता छोड़कर हक के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा, "अगर आप रास्ता बनाएंगे, तभी रास्ता बनेगा। भाजपा की ताकत उसकी विचारधारा है। अगर उसे हटाना है तो गांधी की विचारधारा को अपनाना होगा।"
उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुसलमानों को अकेले लड़ने की बात करते हैं, जबकि जनसुराज की सोच है कि सभी हिंदू और मुसलमान मिलकर बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि आज भी आधे से ज्यादा हिंदू भाजपा को वोट नहीं देते हैं। प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि अगर बिहार बदलेगा, तो देश बदलेगा। "अगर आप गलत को चुनेंगे, तो गलत ही पाएंगे। सही को चुनिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिल सके।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...