ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आज सिंगापुर रवाना होंगे लालू यादव, जानिए.. हर अपडेट

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आज सिंगापुर रवाना होंगे लालू यादव, जानिए.. हर अपडेट

25-Nov-2022 08:07 AM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज सिंगापुर रवाना होंगे। लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होना है और इसके लिए वह पूरी तैयारी के साथ सिंगापुर जा रहे हैं। लालू यादव आज शाम रवाना होने वाले हैं और उनके साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती के भी सिंगापुर जाने की खबर है। लालू यादव इसके पहले 12 अक्टूबर को सिंगापुर गए थे। तब डॉक्टरों ने उनका मेडिकल चेकअप किया था। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट को हरी झंडी दे दी थी। 



सिंगापुर में रह रही लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी डोनेट करने का फैसला किया है। बेटी रोहिणी की किडनी अब लालू यादव को लगाई जाएगी। डॉक्टरों ने लालू यादव की पूरी केस हिस्ट्री को अच्छे तरीके से समझा है। माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर में यानी 29 या 30 नवंबर को लालू यादव की सर्जरी की जा सकती है। इस दौरान उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सिंगापुर में मौजूद रहेंगे।



आपको बता दें कि लालू यादव लंबे समय से किडनी से जुड़ी बिमारियों से जूझ रहे हैं। कई बार उनकी हालत बेहद खराब भी हो जाती है। पीछे दिनों उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया था, जहां के डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसके बाद बिना देरी किए लालू सिंगापुर गए और वहां के डॉक्टर्स से चेकअप । अब उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा।