ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / खरमास के बाद तेजस्वी निकलेंगे बिहार की यात्रा पर, उससे पहले बनाएंगे अपनी...

खरमास के बाद तेजस्वी निकलेंगे बिहार की यात्रा पर, उससे पहले बनाएंगे अपनी नयी टीम

03-Dec-2019 01:29 PM

PATNA : खरमास के बाद लालू के लाल और बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी यादव अपनी नयी टीम का गठन करेंगे ।

मकर संक्रांति के बाद तेजस्वी यादव राजद की बिल्कुल नयी टीम का गठन करने जा रहे हैं। इसी टीम के साथ वे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। बता दें कि 2020 का वर्ष बिहार में चुनावी वर्ष है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सभी राजनीतिक पार्टियां खुद को एक्टिव मोड में लाने में लगी हैं।

तेजस्वी के राजनीतिक प्रतिद्वंदी और बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार भी आज से जल-जीवन और हरियाली यात्रा के पर निकले हैं। यात्रा का उदेश्य तो लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है लेकिन नीतीश इस यात्रा के जरिए जनता का मूड भी भापेंगे। 

इस बीच तेजस्वी यादव ने प्रदेश की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में राक्षस राज आ गया है। प्रदेश में बेटियां पूरी तरह से असुरक्षित है। बालिका गृह कांड और रेप की घटनाएं की इस बात के प्रमाण है कि बिहार में कानून का राज नहीं राक्षस राज है। तेजस्वी यादव पार्टी कार्यालय पर लालू यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन को पहुंचे थे।