ब्रेकिंग न्यूज़

कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Home / bihar / खगड़िया में युवक की गोली मारकर हत्या, ईद मनाने पंजाब से आया था...

खगड़िया में युवक की गोली मारकर हत्या, ईद मनाने पंजाब से आया था घर

खगड़िया के गंगौर सहायक थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक मोहम्मद आजाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दो दिन पहले ही ईद मनाने पंजाब से अपने गांव लौटा था और दवा लाने निकला था।

02-Mar-2026 10:13 PM

By First Bihar

KHAGARIA: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है। इस बार अपराधियों ने खगड़िया जिले में अपनी उपस्थित दर्ज करायी है। जहां एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


 घटना गंगौर सहायक थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 14 की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद आजाद के रुप में हुई है। जो पंजाब में नौकरी करता था। दो दिन पहले ही वो पंजाब से खगड़िया ईद मनाने के लिए अपने गांव आया हुआ था। घर से वो दवा खरीदने के लिए निकला था। तभी अज्ञात बदमाशों ने कनपटी में गोली मार दी। 


गंभीर रूप से घायल आजाद को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं और पुलिस से मामले की जांच कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट